जर्मनी से इंदौर घूमने आई एक युवती के साथ गांधी हॉल में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती प्रदर्शनी की फोटो खींच रही थी, इसी दौरान वहां तैनात चौकीदार ने उसके पास पहुंचकर अश्लील हरकत की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। युवती ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर एमजी रोड पुलिस ने आरोपी दीपक मीणा (25), निवासी नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यूनिफॉर्म दिखाकर मदद मांगती रही युवती घटना के बाद युवती ने पुलिसकर्मियों को आरोपी की पहचान बताने के साथ उसकी वर्दी की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की तो आरोपी मिल गया। युवती ने उसे पहचान लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पालदा क्षेत्र में रहता है और करीब एक महीने पहले ही राजेंद्र नगर क्षेत्र की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर लगा था। दिल्ली में जर्मन कंपनी में नौकरी करती है युवती पुलिस के मुताबिक, युवती जर्मनी की राजधानी बर्लिन की रहने वाली है। वह करीब एक महीने पहले दिल्ली आई थी और वहां एक जर्मन डेवलपमेंट कंपनी में काम कर रही है। शुक्रवार को वह इंदौर आई थी और विजयनगर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी। घटना के बाद सोमवार रात करीब 2 बजे पुलिस ने उसे होटल छोड़ा। मंगलवार को वह दिल्ली रवाना हो गई। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से भी छेड़छाड़ का आरोप खबर में उल्लेख है कि आरोपी पर इससे पहले भी छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। 23 अक्टूबर 2025 को खजराना रोड पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ कथित बदसलूकी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। उस दौरान बाइक से जा रहे आरोपी ने खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में अकील खान को गिरफ्तार किया था।
