Homeदेशजम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर:शोपियां में 3 घंटे...

जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर:शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर; एक कश्मीर के 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल था

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी (A++ कैटेगरी) और उसके साथी लतीफ भट के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। घेराबंदी के दौरान जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो दोनों ने भारी गोलीबारी कर दी। जो करीब 3 घंटे तक चली। फिलहाल अंधेरे के कारण एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। इसे सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा- कुलगाम का रहने वाला था जाकिर सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के मुतलहम गांव के रहने वाले जाकिर अहमद गनी को सुरक्षा बलों ने कल दक्षिण कश्मीर के जिलों में दूसरे आतंकवादियों के साथ ट्रैक किया था। जाकिर का नाम पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकी हमलों से भी जुड़ा था। अक्टूबर 2025 में NIA कोर्ट ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किया था और हाल ही में उनका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी और उनके घर भी गिरा दिए गए थे। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल LeT में शामिल हुआ था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here