Homeमध्यप्रदेशजबलपुर हाईकोर्ट बार चुनाव का कार्यक्रम जारी:5-6 अक्टूबर को नामांकन, 15 को...

जबलपुर हाईकोर्ट बार चुनाव का कार्यक्रम जारी:5-6 अक्टूबर को नामांकन, 15 को वोटिंग; महिला वकीलों के लिए 3 पद आरक्षित

जबलपुर हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनावी प्रक्रिया 17 सितंबर को प्रोविजनल मतदाता सूची जारी होने के साथ शुरू हो चुकी है। इस बार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए कुछ पद आरक्षित किए गए हैं। 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन पत्र 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 8 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 9 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। 15 अक्टूबर को मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम मतदान 15 अक्टूबर को होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरी प्रभारी और 5 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए होंगे। महिला वकीलों के लिए 3 पद आरक्षित इस बार चुनाव में अहम बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसोसिएशन के संविधान में संशोधन किया गया है। इसके तहत लाइब्रेरी प्रभारी का एक पद और कार्यकारिणी सदस्य के दो पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here