Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में 15 मिनट तक बुजुर्ग लड़ा स्ट्रीट डॉग से:माथे, हाथ, कमर...

जबलपुर में 15 मिनट तक बुजुर्ग लड़ा स्ट्रीट डॉग से:माथे, हाथ, कमर में काटा, लहूलुहान हो गए; स्थानीय लोग बोले-कई लोगों को काटा था

जबलपुर में स्ट्रीट डॉग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह पहले दो मासूम बहनों पर हमले की घटना के बाद अब शहर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को स्ट्रीट डॉग ने बुरी तरह नोच डाला। घटना शनिवार शाम की है, जब बुजुर्ग पैदल जा रहे थे और रास्ते में कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लगातार हो रहे हमलों से लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, देवताल गढ़ा निवासी 70 वर्षीय जुगल किशोर सोनी शनिवार शाम किसी काम से त्रिपुरी चौक की ओर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे चौहानी मुक्तिधाम के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक स्ट्रीट डॉग ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद स्ट्रीट डॉग ने उनके माथे, बाएं हाथ और कमर पर कई जगह काट लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। लोगों ने स्ट्रीट डॉग को भगाया बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्ट्रीट डॉग लगातार हमला करता रहा। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह डॉग को भगाया और परिजनों को सूचना दी। बाद में घायल बुजुर्ग को पुरवा स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायल के भाई अशोक सोनी ने बताया कि डॉक्टरों ने जुगल किशोर को टिटनेस और रैबीज के इंजेक्शन लगाए हैं। वहीं त्रिपुरी चौक के दुकानदार आनंद कोष्टा का कहना है कि इसी कुत्ते ने इससे पहले भी दो से तीन लोगों पर हमला किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हमलावर कुत्ते की तलाश की जा रही है और जल्द उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में रोज 81 लोग डॉग बाइट के शिकार भोपाल में हर रोज 81 लोग डॉग बाइट के शिकार हो रहे हैं। डॉग्स की नसबंदी और वैक्सीनेशन पर नगर निगम पांच साल में करीब साढ़े 8 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। बावजूद डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन भोपाल में इसका पालन आसान नहीं दिख रहा।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here