Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में राजस्व निरीक्षक 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:व्यापारी से जमीन...

जबलपुर में राजस्व निरीक्षक 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:व्यापारी से जमीन सीमांकन के नाम पर मांगी रिश्वत, घर के बाहर लोकायुक्त ने दबोचा

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह राजस्व विभाग में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व निरीक्षक एक व्यापारी से जमीन के सीमांकन के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर के बाहर रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। मटर प्लांट के लिए खरीदी जमीन का होना था सीमांकन जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी व्यापारी रोहित जैन ने अपने साथियों के साथ ग्राम क्लोन, तहसील शहपुरा में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण हो चुका था, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया बाकी थी। इसके लिए उन्होंने शहपुरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया। दस्तावेज पूरे करने के बाद मांगे एक लाख रुपए व्यापारी का आरोप है कि सभी दस्तावेज देखने के बाद राजस्व निरीक्षक ने कुछ कमियां बताईं, जिन्हें पूरा कर दिया गया। इसके बावजूद सीमांकन करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई। रोहित जैन का कहना है कि पिछले करीब दो माह से वह सीमांकन के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर काम टाल दिया जाता था। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल परेशान होकर व्यापारी ने लोकायुक्त एसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को आरोपी ने रतन कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास शिकायतकर्ता को रुपए लेकर बुलाया था। घर के बाहर 80 हजार रुपए लेते हुए धराया पूर्व निर्धारित योजना के तहत व्यापारी ने आरोपी को 80 हजार रुपए दिए। जैसे ही उसने रकम स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here