Homeछत्तीसगढ़छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,VIDEO:जंगल में युवकों...

छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,VIDEO:जंगल में युवकों ने पकड़ा, वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर डाला, DEO ने हटाया

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में युवक लड़की को चेहरा दिखाने कहते रहे। उसे कार से बाहर निकलने के लिए कहा। लड़की वीडियो बनाने का विरोध करती रही। सामने आए वीडियो में टीचर ने मामले को दबाने पैसे भी ऑफर किए। इस मामले में BJP नेताओं की शिकायत पर सरगुजा DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। वायरल वीडियो की तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में सविंदा टीचर है। 20 अप्रैल की रात 1 बजे के बीच कुछ युवकों ने सरमना के लंकाडांड जंगल किनारे एक छात्रा के साथ पकड़ा। स्थानीय युवकों ने बताया कि, टीचर की गाड़ी रात में जंगल किनारे खड़ी थी, जिसे देखकर संदेह हुआ तो वे गाड़ी के पास पहुंचे, जहां गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। टीचर ने पैसे ऑफर किए सुरेश जायसवाल की गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा मिला। युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, टीचर ने मामले को दबाने के लिए पैसे भी ऑफर किए। वायरल वीडियो पर भाजपा ने जताई आपत्ति इस वायरल वीडियो पर भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से कर दी। 22 अप्रैल को मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सरगुजा डीईओ दिनेश झा को ज्ञापन सौंपा। शिकायत के बाद स्कूल से हटाए गए शिकायत के बाद डीईओ ने मामले में कार्रवाई करते हुए टीचर सुरेश जायसवाल को स्कूल से हटा दिया है, उन्हें बीईओ कार्यालय उदयपुर में अटैच किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता, विजय यादव, भूपेंद्र गुप्ता, मोनू तिवारी मौजूद रहे। वायरल वीडियो की जांच होगी सरगुजा डीईओ ने जांच के लिए टीम बनाई है। इसमें बीईओ बतौली शरद चंद्र मेशपाल के साथ सीतापुर बीईओ और सेदम हाई स्कूल के प्रिंसिपल को जांच अधिकारी बनाया है। डीईओ ने कहा कि, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले की कोई शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO: वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए, बेल्ट से पीटा; DFO ने मांगा स्पष्टीकरण छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here