Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 16 लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया:गर्भवती समेत 2...

छत्तीसगढ़ में 16 लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया:गर्भवती समेत 2 की मौत, लकड़ी-जाली से घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ा, रेबीज इंफेक्शन की आशंका

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में लोगों पर लगातार हमला कर रहे तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। तेंदुए ने 2 दिनों में धमतरी और कोंडागांव जिले के अलग-अलग गांवों के 16 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। वहीं, बाकी घायलों का इलाज धमतरी और कोंडागांव जिले के अस्पतालों में चल रहा है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन वह उसमें नहीं फंसा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लकड़ियों और जाली की मदद से तेंदुए को घेरकर पकड़ा और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के मुताबिक, तेंदुए के असामान्य व्यवहार के पीछे बीमारी या रेबीज संक्रमण की आशंका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांच के लिए जंगल सफारी भेजा जाएगा। पहले देखिए तस्वीरें बैल की आवाज सुनकर बाहर निकली महिला पर हमला जानकारी के अनुसार, धमतरी के कारीपानी के बुजुर्ग महिला उर्मिला बाई मरकाम के घर के बाहर बैल बंधा हुआ था। बुधवार की देर रात बैल के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला घर से बाहर निकलीं। इसी दौरान वहां मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर सुंदर लाल नेताम भी घर से बाहर आए। तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह पास के एक अन्य घर में पहुंचा और वहां मौजूद एक महिला को घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। तीनों घायलों को उपचार के लिए नगरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। कोंडागांव में आंगन में बैठे परिवार पर किया हमला वहीं, कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर बसे बस्तर बुडरा गांव गुरुवार सुबह करीब 5 बजे परिवार के सदस्य घर के आंगन में बैठकर मक्का छील रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ वहां पहुंचा और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हुए। घायलों में रमशीला मंडावी (34), देवलाल वट्टी (66), दुआरुराम मंडावी (44) और लता मंडावी (40) शामिल थे। सभी को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल ले जाया गया। वहीं इलाज के दौरान रमशीला मंडावी ने दम तोड़ दिया। रमशीला प्रेग्नेंट थी। 2 दिनों से गांवों में मचा रखा था आतंक तेंदुए के हमले से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कारीपानी, आमागांव, बहीगांव, आमानारा और कोंडागांव जिले के बस्तर बुडरा सहित आसपास के गांवों में दहशत थी। कुल 16 लोग घायल हुए। 2 लोगों की मौत हुई। मृतकों में आमागांव के प्रभु लाल भी शामिल है। पिंजरा लगाने के बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था, लेकिन वह उसमें नहीं फंसा। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद उसे पकड़ने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया। लकड़ियों और जाली की मदद से उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। अब तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। हालांकि, लगातार हुए हमलों में घायल लोगों के इलाज और तेंदुए की जांच पर वन विभाग की नजर है। जांच के लिए जंगल सफारी भेजा जाएगा तेंदुआ उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कई सालों बाद इस तरह की घटना सामने आई है। आमतौर पर तेंदुआ एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों पर हमला नहीं करता। ऐसे में आशंका है कि उसके शरीर में कोई बदलाव हुआ हो या वह रेबीज से संक्रमित हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांच के लिए जंगल सफारी भेजा जाएगा। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महासमुंद में घर घुसकर तेंदुए ने महिला का चेहरा नोंचा:परिवार के 5 सदस्यों पर भी हमला,कमरे में बंद किया;रायपुर की टीम ने किया रेस्क्यू छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए ने परिवार के छह सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में चार पुरुष और दो महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेंदुए ने एक महिला के चेहरे को भी बुरी तरह नोंच दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here