Homeमध्यप्रदेशचोरी का शक, जूनियर्स के हाथों में रखे जलते अंगारे:मंडला में हॉस्टल...

चोरी का शक, जूनियर्स के हाथों में रखे जलते अंगारे:मंडला में हॉस्टल में सीनियर्स ने 3 बच्चों को बेल्ट से पीटा; छत से फेंकने की धमकी

मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7वीं-8वीं के करीब 9 सीनियर छात्रों ने उन्हें रात में सोते समय उठाया और पैसे चोरी करने के शक में बेल्ट से पीटा। इसके बाद बच्चों के हाथों में जलते अंगारे रखे गए। घटना सोमवार 21 सितंबर की बताई जा रही है। बच्चों के हाथ झुलस गए और छाले पड़ गए। गुरुवार को परिजन के मीडिया से बातचीत करने के बाद मामला सामने आया। सीनियर्स ने कहा- चोरी नहीं की तो हाथ नहीं जलेंगे एक बच्चे ने बताया कि उसे रात करीब 2 बजे उठाया गया था। सीनियर छात्रों ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद कहा कि जिसने चोरी नहीं की होगी, उसके हाथ नहीं जलेंगे और उसके हाथ में जलता हुआ अंगारा रख दिया। बच्चे के मुताबिक, सीनियर्स ने उसे छत से फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में किसी को बताने से मना किया गया था। पिता को फोन कर बताई घटना
बच्चे ने बाद में फोन पर अपने पिता राजेश कुलस्ते को घटना की जानकारी दी। राजेश सिवनी जिले के जमुनिया गांव के रहने वाले हैं और नागपुर में मजदूरी करते हैं। बेटे की सूचना मिलने के बाद वे नागपुर से पाठा सिहोरा पहुंचे। परिजन का कहना है कि उनके बेटे को पहले भी परेशान किए जाने की शिकायत की गई थी। उनका आरोप है कि दो अन्य जूनियर छात्रों के साथ भी इसी तरह की घटना हुई है। वे मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। अधीक्षक बोले- घटना के वक्त हॉस्टल में नहीं था छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार उइके ने बताया कि घटना के वक्त वे हॉस्टल में नहीं थे और बालाघाट गए हुए थे। सीनियर छात्रावास के अधीक्षक भी अवकाश पर थे। उस समय सिर्फ चौकीदार मौजूद था। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता से जानकारी मिलने के बाद उनका इलाज कराया गया। दोनों छात्रावास अधीक्षकों को नोटिस मामला सामने आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ने सीनियर और जूनियर दोनों छात्रावास के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सहायक आयुक्त अरुण शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच के लिए समिति बनाई गई है। समिति बच्चों के साथ हुई घटना, जिम्मेदारी और छात्रावास की व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here