Homeमध्यप्रदेशचीता KGP-2 ने 4 शावकों को दिया जन्म:कूनो नेशनल पार्क के खुले...

चीता KGP-2 ने 4 शावकों को दिया जन्म:कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में पहली सफल डिलीवरी; भारत में अब कुल 57 चीते

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता संरक्षण परियोजना के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 25 माह की भारतीय मूल की मादा चीता KGP-2 ने जंगल में 4 शावकों को जन्म दिया है। अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस सफलता पर खुशी जताई। वन विभाग की टीम और इस परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में चल रही चीता संरक्षण परियोजना को यह एक बड़ी सफलता मिली है। पहली बार जंगल में सफल प्रसूति केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अनुसार, 2022 में चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब किसी चीता ने प्राकृतिक जंगल वातावरण में शावकों को जन्म दिया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह किसी भारतीय मूल की मादा चीता की पहली सफल प्रसूति मानी जा रही है। CM मोहन यादव ने दी बधाई वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब चीतों के बढ़ने और बसने का बड़ा केंद्र बन रहा है। KGP-2 नाम की मादा चीता ने खुले जंगल में 4 शावकों को जन्म दिया है, जो इस बात का सबूत है कि यहां का वातावरण चीतों के लिए बिल्कुल सही है। वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। प्राकृतिक माहौल में ढल चुकी थी मादा चीता वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा चीता KGP-2 पिछले एक साल से अधिक समय से खुले जंगल में रह रही थी। वह प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप पूरी तरह ढल चुकी थी। जंगल में शावकों का जन्म इस बात का संकेत है कि कूनो का पर्यावरण अब चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और वे यहां सुरक्षित रूप से प्रजनन कर पा रहे हैं। सीसीएफ ने परियोजना के लिए बताया बड़ा कदम मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तम कुमार शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सफलता परियोजना के मुख्य उद्देश्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस परियोजना का उद्देश्य चीतों को प्राकृतिक वातावरण में स्थापित करना और उनके प्रजनन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि मां बनी चीता KGP-2 स्वयं भी एक शावक रही है, जो अब स्वस्थ रूप से प्रजनन कर रही है। यह परियोजना की दीर्घकालिक सफलता का संकेत है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें… कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया मध्य प्रदेश में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है। नामीबियाई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने 9 मार्च को 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here