Homeमध्यप्रदेशचरित्र शंका में पत्नी की गला घोटा,चाकू मारे, हत्या:बेटे ओर बेटी को...

चरित्र शंका में पत्नी की गला घोटा,चाकू मारे, हत्या:बेटे ओर बेटी को तालाब में फेंका, बेटे ने गांव में दी जानकारी, आरोपी पकडाया

कनाड़िया में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी वही बेटे और बेटी को साथ ले गया और उनहे तालाब मे फेक दिया। बेटे ने अंधेरे मे तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई है इधर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है बेटी के शव की एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही है। कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। झालरिया ग्राम में रहने वाला सुनील चोहान पेशे से ड्रायवर है। उसने चरित्र शंका में अपनी पत्नी अनिता की गला घोटकर हत्या कर दी वही 13 साल की बेटी माही ओर 12 साल के बेटे अजय को नजदीक ही तालाब में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक अजय ने तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई वही गाँव के लोगो को जानकरी दी करीब 1 बजे रात में पुलिस सुनील के घर पहुँची लेकिन वह नही मिला उसे बाद मे हिरासत में लिया आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की थी। वही पत्नी का शव बरामद किया है। बेटी के लिए पहुँची एसडीआरएफ की टीम जानकारी के मुताबिक माही की जानकारी पुलिस को नही मिली थी। बताया जाता है की मौके पर काफी अंधेरा होने के चलते टीम यहाँ पहुँची अजय द्वारा बताए गए घटनास्थल के आसपास बच्ची को तलाशा लेकिन वह नही मिली रात करीब ढाई बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची है। रात करीब 3 बजे माही का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। पत्नी को बाहर ले गया पहले उसकी की हत्या जानकारी के मुताबिक सुनील मूल रूप से देवास के पास सतवास का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी अनिता को पहले घर के बाहर ले गया। यहां उसने झाडियो मे पत्नी का गला दबाया। इसके बाद उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बाद मे वह बच्चो को लेने घर गया। जिसमे बेटे ओर बेटी को तालाब मे फेंका। यहां बेटे ने तालाब मे गिरते ही मरने का नाटक किया। वही बेटी को भी तालाब मे गला दबाकर मार दिया। बेटा वहां से बचते हुए निकला ओर गांव के लोगो को जानकारी दी। भागने की फिराक मे था आरोपी पुलिस सूत्रो के मुताबिक आरोपी सुनील रात मे भागने की तैयारी मे था। वह घर पर जब टीम पहुंची तो वह नही मिला। उसे पकडने के लिए टीम बनाई गई। पुलिस को इलाके मे ही वह घूमता हुआ दिखा। जिसे पहचान कर पकड लिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here