भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) के बीच मध्य प्रदेश में अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार, ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शनिवार को ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में छोटे बच्चों को रखें सेफ: बाहर भेजते हुए ध्यान रखें 7 बातें, आइसक्रीम की जगह पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स देश के कई शहरों में इन दिनों टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। उनकी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके उन्हें हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 25 मई से शुरू हुआ नौतपा, पहले दिन से बढ़ी भीषण गर्मी 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई है। पहले ही दिन से प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ। 18 मई से ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। इस अवधि में यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई को भी कुछ जिलों में नौतपा तपेगा, लेकिन इसके बाद अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। नौतपा में धड़ाम से गिरा पारा…ग्वालियर-दतिया में 10 डिग्री की गिरावट नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रदेश में तापमान धड़ाम से नीचे आ गया। दतिया और ग्वालियर में तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना समेत कई जिलों में बारिश भी हुई। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर में 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 10.1 डिग्री की गिरावट के बाद यह 35.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, उज्जैन में 41.6 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंपुर में 43.6 डिग्री, रायसेन में 43 डिग्री, शाजापुर-नर्मदापुरम में 42.5 डिग्री, राजगढ़ में 42.4 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-टीकमगढ़ में 40 डिग्री रहा। वहीं, दतिया में 35.6 डिग्री, पचमढ़ी में 37.4 डिग्री, नौगांव में 38 डिग्री, रीवा में 38.2 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, सतना-धार में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर-दतिया में 10 डिग्री तक लुढ़का पारा ग्वालियर में 10.2 डिग्री, दतिया में 10.1 डिग्री, खजुराहो में 7.3 डिग्री, नौगांव में 7.5 डिग्री, रीवा में 5.8 डिग्री, सतना में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 3.6 डिग्री, गुना में 3.5 डिग्री, भोपाल में 3.2 डिग्री, उज्जैन में 2.5 डिग्री और इंदौर में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अन्य शहरों में भी तापमान लुढ़का है। अब जानिए प्रदेश के मौसम का हाल… देखिए बारिश की तस्वीरें कल से हीटवेव नहीं, ओले गिरने का अनुमान मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन, यानी 31 मई और 1-2 जून को प्रदेश में कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई को अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1-2 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल में हर साल नौतपा में बारिश भोपाल में 14 साल में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज हुई, जबकि 2 बार बूंदाबांदी हुई। इस बार शुरुआत में ही बूंदाबांदी हो गई। 2018 और 2019 में सबसे ज्यादा तपिश रही, जब औसत तापमान 43 से ऊपर पहुंचा था। आज इन जिलों में हीटवेव-बारिश का अलर्ट 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट- ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। 8 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट: राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में गरज-चमक, बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट भी है। 11 जिलों में तेज गर्मी: बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में तेज गर्मी रहेगी यहां आंधी-बारिश भी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली। मैप से समझें…4 दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 30 मई से 2 जून तक के लिए मौसम का फोरकास्ट जारी किया है। इसके अनुसार, शनिवार को आंधी, बारिश का अलर्ट है। वहीं, कुछ जिलों में लू भी चलेगी। 31 मई से हीटवेव का अलर्ट नहीं है। लू से बचने के लिए दोपहर में घर में ही रहें मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। हलके रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें। मई में MP के 5 बड़े शहरों में ऐसा ट्रेंड भोपाल में गर्मी के साथ बारिश का भी दौर भोपाल में मई में तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी रहा है। यहां 2016 में तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2014 से 2023 तक हर साल मई में बारिश दर्ज की गई। 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार भी मई में बारिश का अलर्ट है। इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। यहां 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हो चुकी है। ग्वालियर में 48 डिग्री के पार पहुंच चुका पारा ग्वालियर में प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ती है। 10 साल में यहां तापमान एक बार 47 डिग्री और तीन बार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 30 मई 1947 को यहां रिकॉर्ड 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के कारण मई में ग्वालियर में बारिश भी होती है। 17 मई 1953 को 24 घंटे में सर्वाधिक 41.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2023 में भी यहां ढाई इंच पानी गिरा था। जबलपुर में 3 बार 45 डिग्री पार कर चुका तापमान जबलपुर में 25 मई 1954 को तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 10 साल में तीन बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। मई में यहां बारिश का ट्रेंड भी रहा है। 2014 से 2023 तक हर साल इस महीने बारिश हुई। जबलपुर में 2021 की मई में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि पिछले साल करीब 2 इंच पानी गिरा था। उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड उज्जैन में मई में गर्मी और बारिश दोनों का ट्रेंड रहता है। 22 मई 2010 को यहां तापमान रिकॉर्ड 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 2014 से 2023 के बीच एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार गया। हालांकि, पिछले साल तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं पहुंचा। मई में यहां बारिश भी होती है। पिछले साल करीब पौन इंच पानी गिरा था।
