Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR:आरक्षक का आरोप-अश्लील शब्दों का...

ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR:आरक्षक का आरोप-अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मोबाइल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर किया वायरल

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक शासकीय कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरटीआई कार्यकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने एक शासकीय सेवक (आरक्षक) को उसकी ऑन-ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक स्थान पर रोका, अभद्रता की और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की। इतना ही नहीं, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया। घटना 10 जून की सुबह 11.15 बजे से 12 बजे के बीच सचिन तेंदुलकर मार्ग गोविंदपुरी की है। आरक्षक दीपक कुमार की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज किया गया है। ऑन-ड्यूटी कर्मचारी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
मध्य प्रदेश पुलिस में 28 वर्षीय आरक्षक दीपक कुमार सहरिया मूल निवासी ग्राम बुजुर्ग रोड डबरा के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में ग्वालियर के तिलक नगर स्थित सरकारी आवास में निवास रत हैं। उन्होंने थाने में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जब अपने निर्धारित शासकीय दायित्वों (आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष की सुरक्षा करना) का निर्वहन कर रहे थे, तभी आरोपी आशीष चतुर्वेदी ने उनके काम में जबरन हस्तक्षेप किया। दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के मुताबिक, घटना के समय फरियादी दीपक कुमार अपनी शासकीय ड्यूटी पर तैनात थे। आशीष चतुर्वेदी पुत्र ओमप्रकाश चतुर्वेदी निवासी गली नंबर 05, नाका चंद्रवदनी ने उन्हें एक सार्वजनिक स्थान पर रोका। आशीष चतुर्वेदी ने आरक्षक के साथ न केवल वाद-विवाद किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पूरी अभद्रता के दौरान आरोपी अपने मोबाइल से पीड़ित कर्मचारी की रिकॉर्डिंग करता रहा। आशीष ने उस वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित (वायरल) कर दिया, जिससे शासकीय विभाग और कर्मचारी की छवि धूमिल हुई। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी राजेंद्र जाटव ने बताया फरियादी शासकीय कर्मचारी दीपक कुमार सहरिया की शिकायत पर ग्वालियर निवासी आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी पर FIR ग्वालियर में व्यापमं कांड के व्हिसिल ब्लोअर और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ झांसी रोड थाना में मामला दर्ज किया है। यह FIR आशीष के सुरक्षा में तैनात गनमैन अरविंद अहिरवार की शिकायत पर हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here