Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में 8 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या:रुपए चुराने के शक...

ग्वालियर में 8 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या:रुपए चुराने के शक में पड़ोसी ने किया टॉर्चर; पैर से सिर तक 10 गंभीर चोटें मिलीं

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में 8 साल की अलीना की मौत का मामला हत्या निकला है। शुक्रवार शाम आई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत बेरहमी से की गई मारपीट के कारण हुई। उसके शरीर पर सिर से पैर तक 10 से ज्यादा गंभीर और अंदरूनी चोटें मिली हैं। पुलिस ने पड़ोसी आमीन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची ने गुल्लक से कुछ रुपए निकाले थे जांच में सामने आया कि गुरुवार शाम अलीना खेलते-खेलते पड़ोसी आमीन खान के सूने घर में चली गई थी। इसी दौरान उसने वहां रखी गुल्लक से कुछ रुपए निकाल लिए। एक राहगीर ने उसे घर के ताले के पास देखा था। बाद में तलाश करने पर आमीन को बच्ची पास की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते मिली। पूछताछ में उसने रुपए लेने की बात स्वीकार कर ली और रुपए भी वापस मिल गए। इतना पीटा की बच्ची चल भी नहीं पा रही थी रुपए मिलने के बाद भी आमीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि वह बच्ची को अपने साथ ले गया और कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की।मारपीट इतनी बर्बर थी कि जब वह अलीना को घर छोड़ने पहुंचा, तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। परिजन उसकी हालत की गंभीरता नहीं समझ सके और रातभर दर्द से तड़पने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला। अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया डॉक्टरों के विशेष पैनल ने पोस्टमार्टम में पाया कि बच्ची के शरीर पर कई जगह गहरे और अंदरूनी चोटों के निशान थे। रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक मारपीट से हुए अंदरूनी रक्तस्राव और अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उसकी मौत हुई। फोरेंसिक जांच में हत्या की पुष्टि शुरुआत में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि आमीन ने बच्ची से केवल पूछताछ की थी। इससे जांच की दिशा भटकने की आशंका थी। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को मौके पर बुलाया। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य, शव पर मिले चोटों के निशान और वैज्ञानिक जांच के आधार पर विशेष पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसने हत्या की पुष्टि कर दी। टीआई बोले- चोरी के शक में पीटा था पुरानी छावनी टीआई डॉ. संतोष यादव ने बताया शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि बच्ची की मौत बेरहमी से की गई मारपीट के कारण आई ‘मल्टीपल इंजरी’ की वजह से हुई है। चोरी के शक में मासूम को पीटा गया था। हिरासत में लिए गए पड़ोसी आरोपी आमीन खान से पूछताछ की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… बिस्तर पर मिला 8 साल की बच्ची का शव ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में 8 साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची शुक्रवार सुबह अपने घर में बिस्तर पर मृत मिली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here