Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में देर रात चली तेज हवा, बिजली बंद:बूंदाबांदी के बाद उमस...

ग्वालियर में देर रात चली तेज हवा, बिजली बंद:बूंदाबांदी के बाद उमस ने किया लाेगों को परेशान, दिन में 44.7 डिग्री रहा पारा

ग्वालियर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिनभर रही 44.7 डिग्री तापमान के साथ तपिश और गर्मी के बाद रात में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। देर रात अचानक तेज हवाएं चलने लगी। थोड़ी देर बाद इन हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। रात में अचानक आई आंधी को देखते हुए पूरे शहर में लाइट को बंद कर दिया गया। जिससे पूरे शहर में ब्लैक आउट जैसा माहौल रहा। तेज आंधी में नमी के चलते ठंडक का अहसास हुआ तो वहीं आंधी के साथ हुई बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी के चलते एक तरफ जहां लोग पहले से ही परेशान थे। वही अब उमस ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप है, जिसके चलते सुबह 5:30 बजे तापमान 34.2 डिग्री से बढ़कर 8:30 बजे 37.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार रात 8 बजे भी गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहा, जिससे घरों में लगे कूलर और एसी भी बेअसर साबित हो रहे हैं। दोपहर में घर से बाहर न निकलें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को इस मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here