Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में चलती कार की छत पर युवक का स्टंट:VIDEO में छत...

ग्वालियर में चलती कार की छत पर युवक का स्टंट:VIDEO में छत पर बैठा आया नजर; नंबर से कार की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर में चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो सामने आया है। एक युवक सफेद रंग की कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो शुक्रवार रात मेला रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। 22 सेकेंड के इस वीडियो में युवक चलती कार की छत पर सामने की ओर बैठा नजर आ रहा है। रील बनाने के दौरान वह एक हाथ से कार की छत पकड़कर दूसरे हाथ से बालों पर हाथ फेरते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही थी। कार चला रहा व्यक्ति ब्रेकर पर भी कार धीमी नहीं कर रहा है। इस दौरान कार उछलती हुई नजर आ रही है। देखें तस्वीरें… कार सवारों की पहचान में जुटी पुलिस यह वीडियो पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस के मुताबिक मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार चालक और स्टंट करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है और इसमें युवक स्पष्ट रूप से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दे रहा है। पहचान होने के बाद संबंधित युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here