ग्वालियर में आज रविवार, 12 अप्रैल को कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं 7 केंद्रों पर होंगी, जिनमें कुल 6030 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीडीएस परीक्षा तीन सत्रों में और एनडीए परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सीडीएस परीक्षा में 2306 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि एनडीए परीक्षा में 3724 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग से गुजरना होगा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के लिए जिला कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक 113 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 0751-2446214 है। यह कंट्रोल रूम 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक श्री आर.आई. भगत (अधीक्षक, जिला कार्यालय ग्वालियर) के निर्देशन में कार्यशील रहेगा। उनका मोबाइल नंबर 94251-35143 है। 30 मिनट पहले पहुंचना है परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है। केंद्र पर परीक्षार्थियों का कोई भी सामान रखने की व्यवस्था नहीं होगी। हालांकि, पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को परीक्षा प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली के सेक्शन ऑफिसर समीर बख्शी को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। शहर में यह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं शहर में परीक्षा केदो में मुरार उपनगर स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज, एसएलपी कॉलेज, पद्मा स्कूल केआरजी कॉलेज एमएलबी कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्र शामिल है।
