गुना के बकरी इलाके में नवविवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसका दूर का रिश्तेदार उसे मां से मिलवाने का कहकर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर जंगल में गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बमोरी इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय विवाहित महिला ने रविवार को पुलिस को शिकायत की। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तभी दिन में करीबन 3 बजे दूर के रश्तेदार का लड़का रामू शिकारी आया और बोला कि तुझे मेरी मम्मी बुला रही है, मेरे साथ चल। जगंल में रिश्तेदार ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया रेप महिला रामू के साथ उसकी बाइक से घर से निकल गई। फिर रामू उसे गढला गांव के आगे ले गया। वहां रास्ते में रामू के दो दोस्त विजय और अभिषेक शिकारी मिले। जहां रास्ते में ही जंगल में रामू, विजय और आभिषेक ने उसके साथ गलत काम किया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई, तो वो लोग महिला को शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग गए। जहां से महिला का भाई (ताऊ का लड़का) उसे घर वापस लेकर आया। महिला ने भाई को बताया कि मेरे साथ रामू अभिषेक और विजय ने मिलकर जबरदस्ती बलात्कार किया है। बमोरी पुलिस ने उसकी शिकायत पर तीनों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही SP हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। SP के निर्देशन में बमोरी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी। जिसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
