Homeछत्तीसगढ़गर्लफ्रेंड को पार्क बुलाकर गले में चाकू घोंपा:अफेयर के शक में हत्या,...

गर्लफ्रेंड को पार्क बुलाकर गले में चाकू घोंपा:अफेयर के शक में हत्या, पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली; सुसाइड से पहले पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बॉयफ्रेंड ने दूसरे अफेयर के शक में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी रितेश राजवाड़े ने राधिका राजवाड़े (19) को कॉल कर नेहरू पार्क मिलने बुलाया और उसके गले में चाकू घोंपा, जो आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल राधिका कुछ दूर तक दौड़ी, फिर गिर पड़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मरने से पहले उसने लिखकर आरोपी का नाम बताया था। वारदात के बाद रितेश ने पार्क में पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली और आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंच गया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध और दूसरे अफेयर के शक में हत्या की बात सामने आई है। देखिए पहले ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला दरअसल, राधिका राजवाड़े रविवार शाम करीब 8 बजे नेहरू पार्क में थी। इस दौरान उसके पास बाइक सवार युवक पहुंचा और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू निकालकर बाइक से मौके से फरार हो गया था। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राधिका बचने के लिए दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर हालत में रेफर किया गया जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद राधिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गले पर गंभीर चोट लगने के कारण वह बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। मरने से पहले लिखा आरोपी का नाम राधिका ने इशारे से कागज और पेन मांगा। मरने से पहले उसने आरोपी का नाम लिखकर बताया था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार अंबिकापुर पहुंच गए। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान घटना के बाद सूरजपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी हमलावर की स्पष्ट पहचान नहीं कर सके। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार आरोपी की पहचान की और रेलवे ट्रैक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। ………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार-डाला: दुर्ग में किराए के कमरे में गला घोंटा, पुलिस को बोला- बेहोश है, अस्पताल ले जाओ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसे शक था कि, प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here