Homeमध्यप्रदेशगणेश पंडाल के सामने नेवी जवान पर चाकू से हमला:नरसिंहपुर में पेट-सीने...

गणेश पंडाल के सामने नेवी जवान पर चाकू से हमला:नरसिंहपुर में पेट-सीने और पीठ में किए कई वार; गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

नरसिंहपुर के पनारी गांव में बुधवार रात गणेश पंडाल के सामने विवाद के दौरान नेवी में तैनात जवान पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट, सीने और पीठ में कई वार से घायल सूरज कौरव को पहले करेली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइक से पहुंचे दो युवकों से हुआ विवाद घायल जवान के पिता नंदराम कौरव ने करेली थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सूरज करीब 5-6 महीने की छुट्टी पर घर आया था। 16 सितंबर की रात करीब 10:45 बजे वह सोनू कौरव और नीलेश साहू के साथ गणेश पंडाल के सामने खड़ा था। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान कार्तिक उदेनिया और छोटू नामदेव बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर छोटू ने सूरज को पकड़ लिया और कार्तिक ने धारदार चाकू से उसके पेट, पीठ और सीने पर कई वार किए। चोट लगने से सूरज मौके पर बेहोश होकर गिर गया। गंभीर हालत में जबलपुर भेजा गया परिजन घायल सूरज को करेली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसका जबलपुर में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर उठाए सवाल घटना के बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। इसमें गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव में विवाद और मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों आरोपी पहले भी विवादों में शामिल रहे हैं और कार्तिक उदेनिया के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी बोले- आरोपी तलाशे जा रहे करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि कार्तिक उदेनिया और छोटू की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल सूरज नेवी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और छुट्टी लेकर घर आया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here