Homeमध्यप्रदेशखरगोन में कल तीन घंटे बिजली कटौती:औरंगपुरा, मेला ग्राउंड समेत कई इलाकों...

खरगोन में कल तीन घंटे बिजली कटौती:औरंगपुरा, मेला ग्राउंड समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी

खरगोन में कल (सोमवार) बिजली कंपनी द्वारा 11केवी औरंगपुरा फीडर का रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए, फीडर से जुड़े 20 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खरगोन शहर के सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि यह बारिश से पहले किया जाने वाला एक अति आवश्यक रखरखाव कार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बिजली कटौती के समय में आवश्यकतानुसार कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है। रखरखाव कार्य के चलते औरंगपुरा, मेला ग्राउंड, आरओ प्लांट, कुंदा किनारे व बड़घाट क्षेत्र, रघुवंशी मोहल्ला, पहाड़सिंहपुरा, चार रास्ता, मोतीपुरा, कालाखेत, दांगी मोहल्ला, मुसेका ईदगाह मार्ग, सेंट मेरिज स्कूल क्षेत्र, दारुल उलूम और जुलवानिया रोड सहित फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here