Homeदेशकोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें:योग इसमें मददगार,...

कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें:योग इसमें मददगार, यह सबको जोड़ता है; पीएम ने 35 हजार लोगों के साथ योग किया

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना और 50 साल की उम्र में 30 की उम्र से ज्यादा ऊर्जावान होना चाहिए। पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हुआ। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन किया।। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने करीब 15 मिनट कार्यक्रम को संबोधित किया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। कोलकाता में पीएम मोदी ने योग किया, 5 तस्वीरें… पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- योग बैलेंस जीवन की कला सिखाता है देश-दुनिया में योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here