Homeमध्यप्रदेशकेमिकल कंपनी की वजह से 30 कर्मचारियों के कान खराब:सभी को हियरिंग...

केमिकल कंपनी की वजह से 30 कर्मचारियों के कान खराब:सभी को हियरिंग मशीन लगी, 5 पूरी तरह दिव्यांग, सीएम-कलेक्टर से शिकायत, जांच शुरू

उज्जैन के नागझिरी ओद्योगिक क्षेत्र की ओंकार केमिकल कंपनी में काम करने वाले दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि केमिकल फैक्ट्री में काम करने के दौरान उनकी सुनने की क्षमता 90 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। शहर के मध्य संचालित होने वाली ओंकार केमिकल कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सीएम से लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह तक से की है। कलेक्टर रौशन सिंह ने बताया कि एक आवेदन आया है जिसमें कंपनी के खिलाफ शिकायत की है, जांच की जा रही है ,प्रतिवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। बिना मशीन के नहीं सुन पाते, दूसरी कंपनी में भी नौकरी का संकट हालात ये है कि सभी 30 कर्मचारी बिना हियरिंग मशीन के अब सुन भी नहीं सकते हैं। सभी लोग मशीन लगाकर बात कर पाते हैं। अब उनके सामने रोजी रोटी के लिए दूसरी कंपनी में कहीं काम भी नहीं मिल रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि जो 30 से अधिक कर्मचारी बेहरेपन का शिकार हुए हैं उनकी उम्र महज 20 से 30 साल के बीच है। लाखनसिंह बोले- 6 माह में ही कान डेमेज हुए, नौकरी छोड़ी बरखेड़ी बाजार निवासी लखन चौहान 2022 में कंपनी में 11500 रुपए मासिक वेतन पर काम पर लगे थे, 6 माह के अंदर ही उनके कान में सीटी बजाना शुरू हुई, डाक्टरों को दिखाया तो उन्होंने चेकअप के लिए लिखा, इंदौर के एमवाय अस्पताल की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों कान पूरी तरह से डेमेज हो चुके है। इसके बाद उन्होंने वंहा से नौकरी छोड़ दी। कान इतने खराब हुए की दिव्यांगता का सर्टिफिकेट बन गया लखन चौहान ने बताया कि ओंकार केमिकल में लेबर का काम करता था। इस दौरान कई बार केमिकल शरीर पर भी गिरता था। जिसके कारण दोनों कान खराब हो गए है। डॉक्टर को बताया इंदौर उज्जैन में इलाज चाल लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब तो मेरे सहित आधा दर्जन कर्मचारियों का दिव्यांग का प्रमाण पत्र भी बन गया है। केमिकल की वजह से खराब हुआ है। कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई है। तीन माह में 80 प्रतिशत कान खराब
मीनगांव निवासी राजेश परमार ने बताया कि ओमकार केमिकल में 2021 में काम करना शुरू किया। 10500 रुपए सैलरी मिलती थी, तीन महीने बाद ही कान में सिटी बजना भारीपन सहित आवाज कम आने की समस्या शुरू हुई। इसके बाद डॉक्टर को चेक कराया तो दोनों कान में एक में 80 और दूसरे में 90 प्रतिशत डैमेज बताया अब दूसरी कंपनी वाले काम पर भी नहीं रख रहे हैं। ना मुआवजा कंपनी ने दिया है। करीब 30 लोग ऐसे हैं जिनके कान खराब हैं। कंपनी का दावा- कई कर्मचारी वर्षों से काम कर रहे उन्हें कुछ नहीं हुआ
ओंकार केमिकल कंपनी के मैनेजर एम मोहन ने बताया कि जिन कर्मचारियों को दिक्कत हुई थी उनको हमने बोला था कि आप लोग का इलाज हम करवाएंगे, लेकिन कोई नहीं आया। हम भी सालों से काम कर रहे हैं। करीब 100 कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। 11 वर्ष से कंपनी चल रही हैं। कई लोग सालों से काम कर रहे हैं। किसी को कुछ नहीं हुआ। हार्ट केयर के लिए बनाते हैं दवा, चाइना से आता है माल ओंकार केमिकल में खून को पतला करने सहित अन्य दवाओं का केमिकल तैयार किया जाता है। कंपनी में हार्ट के लिए डाइकीटोन बनाया जाता है। कंपनी में 70% रॉ मटेरियल डोमेस्टिक होता है। 30% चाइना से इम्पोर्ट किया जाता है। इन कर्मचारियों के कान खराब

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here