Homeदेशकेंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में...

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को:पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को होने की संभावना है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्रियों और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अलग-अलग पहलुओं के अलावा, मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है। मोदी 3.0 सरकार के दो साल पूरे होने से पहले कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सरकार ने 10 जून, 2024 को शपथ ली थी। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जून के दूसरे सप्ताह में हो सकता है। इसके अलावा पीएम बैठक में बचत की अपील पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल पीएम ने 10-11 मई को दो रैलियों में लोगों से ईंधन बचाने, सोना न खरीदने की अपील की थी। 2 दिन-2 जगह: पीएम की पेट्रोल खपत कम करने की अपील 11 मई: वडोदरा में मोदी बोले- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें 10 मई: हैदराबाद में पीएम बोले- विदेश यात्रा को टाल दें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की अहम बैठकें…. 10 जून 2024: पहली कैबिनेट बैठक- मोदी सरकार बनने के एक दिन बाद पहली बैठक हुई।
मुख्य फैसले: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 3 करोड़ नए घरों को मंजूरी, किसानों के लिए योजनाओं की समीक्षा और सरकार के शुरुआती 100 दिन के एजेंडे पर चर्चा। जुलाई 2024: बजट से पहले कैबिनेट बैठकें- संसद के मानसून सत्र और केंद्रीय बजट से पहले बैठक
मुख्य मुद्दे: बजट प्रस्ताव, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, रोजगार और ग्रामीण योजनाएं, राज्यों के साथ समन्वय 27 जुलाई 2024: नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक।
फोकस: विकसित भारत 2047, राज्यों की विकास रणनीति, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल गवर्नेंस। अगस्त–दिसंबर 2024: पीएम की अध्यक्षता में कई कैबिनेट बैठकें बड़े फैसले: रेलवे और हाईवे परियोजनाएं, रक्षा खरीद प्रस्ताव, किसानों और गरीबों से जुड़ी योजनाएं, डिजिटल इंडिया और AI मिशन और नई शिक्षा और स्किल योजनाएं। 5. 2025 के दौरान प्रमुख बैठकें मुख्य एजेंडे: लोकसभा/राज्यसभा सत्र रणनीति, आर्थिक सुधार, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया संकट के असर की समीक्षा और सरकारी खर्च नियंत्रण। —————————– ये खबर भी पढ़ें… केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़े…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here