Homeमध्यप्रदेशकिसी ने साइकिल से किसी ने डंडे से हमला किया:देवास में 66...

किसी ने साइकिल से किसी ने डंडे से हमला किया:देवास में 66 रुपए को लेकर मारपीट, VIDEO; ऑटो चालक और यात्री के बीच झगड़ा

देवास में ऑटो चालक और एक यात्री के बीच ₹66 के किराए को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी धनराज ने रैपिडो के माध्यम से एक ऑटो बुक किया था। इसका किराया ₹166 तय हुआ था। यात्री नागदा पहाड़ी के पास जाना चाहता था, लेकिन चालक ने वहां जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान यात्री ने चालक को ₹100 दिए थे, जबकि ₹66 बकाया रह गए थे। इसी शेष राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ऑटो चालक बार-बार बकाया राशि की मांग कर रहा था। इस पर यात्री ने उसे कैला देवी क्षेत्र में आने के लिए कहा। कैला देवी चौराहे पर पहुंचने पर ऑटो चालक और उसके साथियों ने यात्री के साथ मारपीट की। यह घटना शुक्रवार देर शाम को हुई थी। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। औद्योगिक थाना पुलिस ने फरियादी धनराज की शिकायत पर ऑटो चालक सनी और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि किराए के लेनदेन को लेकर ऑटो चालक और यात्री के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। उन्होंने पुष्टि की कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here