सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। सीएम योगी, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने महानाट्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने योगी को वैदिक घड़ी भी भेंट की। शनिवार को यह घड़ी विश्वनाथ मंदिर में लगेगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित है। इसमें दिन को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मृदंग की धुन से की गई। इसमें 21 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मटका नृत्य पेश किया। इस महानाट्य में 200 से ज्यादा कलाकार हिस्सा लिया। 8 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट, एक पालकी और एक हाथी से लाइव कार्यक्रम किया गया। पहले तस्वीरें देखिए… काशी के महानाट्य के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
