Homeमध्यप्रदेशकार से बाइकसवारों को रौंदा:मुरैना में करीब 30 फीट तक घिसटे; अधमरा...

कार से बाइकसवारों को रौंदा:मुरैना में करीब 30 फीट तक घिसटे; अधमरा होने के बाद भी डंडे से पीटते रहे

मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव के बाद वे कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद एक पक्ष के तीन लोग बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली थाने के सामने एमएस रोड पर कार में पहले से बैठे लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों के गिरते ही आरोपियों ने बेसबॉल के डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। कार से बाइक को टक्कर मारने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कार पीछे से बाइक को टक्कर मारती दिख रही है, जिससे बाइक सवार करीब 30 फीट दूर तक घिसटते रहे। देखिए घटनाक्रम की 6 तस्वीरें… पहले विवाद, फिर दोनों पक्ष पहुंचे थाने जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे इस्लामपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों ओर से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया।
आरोप- बाइक को मारी टक्कर, फिर डंडों से पीटा घायल पक्ष के बेटे समीर कुरैशी ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उसके चाचा इरफान कुरैशी बैरियर से लौट रहे थे। उस दौरान नदीम कुरैशी, भूरा कुरैशी, मौसम कुरैशी और सोहिल कुरैशी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनकी बाइक को कट मारी थी। उस समय मामला शांत हो गया था। FIR दर्ज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे समीर के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे इन्हीं लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। समीर का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद उसके पिता वकील कुरैशी, चाचा इरफान कुरैशी और दादा नबाब कुरैशी बाइक से घर लौट रहे थे। नदीम, भूरा, सोहिल और मौसम पहले से कार में रास्ते में बैठे थे। आरोप है कि कार से बाइक को टक्कर मारने के बाद तीनों पर डंडों से हमला किया गया। तीनों घायलों अस्पताल लाए गए, ग्वालियर रेफर हमले में वकील कुरैशी, इरफान कुरैशी और नबाब कुरैशी घायल हुए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर देर रात उन्हें ग्वालियर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here