Homeदेशकर्नाटक- कोर्ट में जज की कुर्सी पर काला जादू किया:65 साल की...

कर्नाटक- कोर्ट में जज की कुर्सी पर काला जादू किया:65 साल की महिला गिरफ्तार, केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 65 साल की महिला मंजुला को जज की कुर्सी पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि महिला लंबित पारिवारिक सिविल केस का फैसला अपने पक्ष में कराना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 9 जुलाई की है। मामला 14 जुलाई को सामने आया। जज की कुर्सी पर सरसों के दाने बिखेरे पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई सुबह करीब 9:40 बजे फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में हुई। आरोप है कि महिला कोर्ट रूम में दाखिल हुई और जज की मेज पर ‘पूजा’ किए हुए सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। CCTV फुटेज से मामला सामने आया कोर्ट प्रशासन की शिकायत के अनुसार, मंजुला खुले कोर्ट रूम में दाखिल हुई। कथित काला जादू के तहत जज की कुर्सी और मंच (डायस) पर सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। बाद में कोर्ट स्टाफ की नजर सरसों के दानों पर पड़ी। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें महिला यह हरकत करती दिखाई दी। इसके आधार पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने चिक्कबल्लापुर टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। दिल्ली कोर्ट में चावल फेंकने पर डॉक्टर पर जुर्माना पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी अदालत में हत्या के एक मामले का सामना कर रहे डॉक्टर चंदर विभास ने सुनवाई शुरू होने से पहले कथित तौर पर कोर्ट रूम में चावल के दाने बिखेर दिए। इस वजह से कार्यवाही 15-20 मिनट तक रोकनी पड़ी। कुछ वकीलों ने इसे भी कथित तौर पर काला जादू या टोटका बताया था। जज शेफाली बरनाला टंडन ने उन्हें अदालत एक दिन हिरासत में रखा। 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया, जिसे डॉक्टर ने उसी दिन जमा कर दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here