Homeदेशओडिशा में जीआरपी कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या:छेड़छाड़ के आरोप में बीच सड़क...

ओडिशा में जीआरपी कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या:छेड़छाड़ के आरोप में बीच सड़क पर बांधकर पीटा; आरोप- पुलिस देखती रही, मदद नहीं की

ओडिशा के खुर्दा जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर एक जीआरपी कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाईं की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब सौम्य रंजन अपने साथी के साथ किसी आधिकारिक काम से रेलवे एडीजी से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि सौम्य रंजन और ओम प्रकाश ने बुधवार को रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। उनकी बाइक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर भी मारी, जिससे महिलाएं दूर तक घसीटती चली गईं। सौम्य रंजन पिछले 12 सालों से कटक जीआरपी में कांस्टेबल था। सौम्य रंजन की मां ने कहा कि उनका बेटा अपने साथी ओम प्रकाश के साथ एडीजी से मिलने जा रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। घटना की 4 तस्वीरें…
परिवार का आरोप- पुलिस ने कुछ नहीं किया घटना की खबर इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने दोनों को रोक लिया और सौम्य रंजन पर हमला कर दिया। पुलिस पर मृतक की मदद ना करने के आरोप पर डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मृतक पक्ष पर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा में बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स:कंधे पर लेकर 3km पैदल चला; बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ ओडिशा के क्योंझर में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here