Homeमध्यप्रदेशऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत:शिवपुरी में शादी कर...

ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत:शिवपुरी में शादी कर घर लौट रहे थे; जेसीबी से निकाले गए शव

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य (25) की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था। देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… मुर्गी दाने से भरा था ट्रक, ऑटो पर पलट गया शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था। इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए। करीब आधे घंटे बाद जेसीबी से निकाले गए शव दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की बहन की लगन आज होने वाली थी जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन आज राजगढ़ गांव में होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परिवार के सदस्य दुल्हन की विदाई के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. पांढुर्णा में कार ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौत पांढुर्णा शहर के बायपास स्थित परसोडी हाइवे पर एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक लगभग 200 फीट दूर जा गिरी, जबकि दोनों भाइयों के शव सड़क पर करीब 30 फीट की दूरी पर पाए गए। घटना शनिवार दोपहर की है। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्रक से टकराई कार, दूल्हे के भाई की गर्दन अलग इंदौर में दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। दूल्हे के चचेरे भाई की गर्दन कटकर अलग हो गई है। शादी वाले घर में जहां कुछ देर पहले तक जश्न था, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here