Homeमध्यप्रदेशएमपी में इन्वेस्ट करेगा तातारस्तान:CM ने दुबई में की बैठक, GIS में...

एमपी में इन्वेस्ट करेगा तातारस्तान:CM ने दुबई में की बैठक, GIS में भी आएगा डेलिगेशन, इथियोपिया के राष्ट्रपति से भी मिले

मध्य प्रदेश में रूसी गणराज्य तातारस्तान निवेश करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में तातारस्तान के प्रमुख (रईस) रुस्तम मिन्निखानोव से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने का न्योता दिया। तातारस्तान प्रमुख ने निवेशक प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में आने और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति दी। दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दौरान हुई बैठक में दोनों पक्षों ने मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने तातारस्तान के प्रमुख को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश के अनुकूल माहौल की जानकारी दी। इन सेक्टर में निवेश की संभावनाएं
बैठक में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास, कृषि और इनोवेशन आधारित आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में B2B और G2G स्तर पर साझेदारी विकसित करने पर जोर दिया। बिजनेस मिशन और संयुक्त प्रोजेक्ट भी होंगे
मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच निवेश को जमीन पर उतारने के लिए द्विपक्षीय बिजनेस मिशन आयोजित करने पर भी सहमति बनी। संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने और दोनों पक्षों के बीच तेज समन्वय के लिए अधिकृत नोडल अधिकारियों को नामित किया जाएगा। तातारस्तान ने भी एमपी को दिया न्योता
तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और राज्य के कारोबारी प्रतिनिधियों को “टाइम: रूस–भारत” फोरम और संबंधित प्रदर्शनी में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। बैठक को मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच औद्योगिक और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UAE प्रवास के दौरान इथियोपिया के राष्ट्रपति ताये अत्स्के सेलासी से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इथियोपिया के उद्योग और व्यापार जगत को प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी। मध्यप्रदेश में निवेश और GIS का निमंत्रण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति को मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और वैश्विक निवेशकों के लिए प्रदेश में कई नए अवसर उपलब्ध हैं। मुलाकात में मध्यप्रदेश और इथियोपिया के बीच निवेश एवं व्यावसायिक सहयोग की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। AIM Congress में CM डॉ. यादव की सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को UAE में आयोजित AIM Congress के उद्घाटन सत्र में रस-अल-ख़ैमाह के शासक एवं UAE की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य हिज़ हाईनेस शेख सऊद बिन साकर अल कासिमी के साथ सहभागिता की। औद्योगिक निवेश की दृष्टि से महत्वपूर्ण AIM Congress में मुख्यमंत्री डॉ. यादव UAE के निवेशकों और उद्योग जगत को मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं और औद्योगिक विकास की जानकारी देंगे। साथ ही, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में भागीदारी के लिए आमंत्रित करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here