भैरवगढ़ स्थित श्री कालभैरव मंदिर परिसर में करीब 164 करोड़ रुपए की कालभैरव लोक परियोजना का काम गति पकड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर निर्माण के लिए पीछे स्थायी निकास मार्ग बनाया जा रहा है, जिस पर डेढ़ महीने से काम जारी है। अगले 4-5 दिनों में इसे चालू करने का लक्ष्य है। इसके बाद मुख्य भैरवगढ़ मार्ग बंद कर दिया जाएगा और डायवर्सन के बाद खुदाई शुरू होगी। दुकानों को खाली करवाकर साइट क्लियर कर दी गई है। पार्किंग का काम शुरू हो गया है। पूरी परियोजना करीब 12 महीने में पूरी करने का अनुमान है, जबकि मंदिरों के निर्माण का लक्ष्य अक्टूबर से दिसंबर 2027 तक रखा है। महाकाल लोक निर्माण के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। श्रद्धालु अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के सहयोग से यूडीए द्वारा कालभैरव लोक का निर्माण कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कार्य समय पर पूरा कर श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन, आवागमन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
-रवि सोलंकी, अध्यक्ष, यूडीए
