Homeमध्यप्रदेशउज्जैन-गरोठ हाईवे पर हादसा: ट्रक में घुसी कार:छुट्टी पर घर लौट रहे...

उज्जैन-गरोठ हाईवे पर हादसा: ट्रक में घुसी कार:छुट्टी पर घर लौट रहे आर्मी जवान की मौत; हाईवे पर अचानक ब्रेक से कंटेनर से टकराई कार

उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। गरौठ-उज्जैन हाईवे पर ग्राम पदमाखोरिया के पास शुक्रवार दोपहर एक कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक लांस नायक रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रामचंद्र (32) निवासी कर्नाटक अपने ससुर गोविंद पाटिल (49) के साथ सेल्टोस कार (क्रमांक 25 BH 0790L) से अंबाला से कर्नाटक लौट रहे थे। तभी आगे चल रहे कंटेनर (HR 55 BB 6454) के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी कार पीछे से जा टकराई और कंटेनर के नीचे फंस गई। हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर के पिछले हिस्से ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और रामचंद्र उसमें ही फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन उज्जैन के पास यह हादसा उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here