Homeदेशउज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; नागपंचमी को ही खुलने वाले मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे लोग

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद करीब 13 लोगों को परिजन और सुरक्षाकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं की हालत पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है। सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं। इसके चलते मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ है। मंदिर में अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 5 तस्वीरें देखिए… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here