Homeमध्यप्रदेशउज्जैन के पंचमपुरा में मंदिर तोड़ने पर विवाद, पथराव:सब इंस्पेक्टर घायल, बजरंग...

उज्जैन के पंचमपुरा में मंदिर तोड़ने पर विवाद, पथराव:सब इंस्पेक्टर घायल, बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन

उज्जैन के पंचमपुरा इलाके में हनुमान मंदिर तोड़े जाने को लेकर विवाद हो गया। कार्रवाई कर रही नगर निगम की टीम से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बहस हो गई। इस दौरान हुए पथराव में सब-इंस्पेक्टर अंकित बनोध घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ता मंदिर को तोड़े जाने का विरोध कर रहे थे। तभी निगम की टीम ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में सब इंस्पेक्टर अंकित बनोध को चोटें आईं। निगम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि पंचमपुरा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान निगम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में झड़प में बदल गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। प्रतिमाओं को दूसरे स्थान पर किया था स्थानांतरित बता दें, एक दिन पहले ही पंचमपुरा स्थित माताजी मंदिर की प्रतिमाओं को स्थानीय लोगों की सहमति से विधि-विधान पूर्वक दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया था। उस समय यह कार्य शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। देखें तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here