Homeमध्यप्रदेशउज्जैन के अधिकारी ने खाया मगरमच्छ, लिखा- पहली बार चखा:पत्नी के साथ...

उज्जैन के अधिकारी ने खाया मगरमच्छ, लिखा- पहली बार चखा:पत्नी के साथ थाईलैंड का VIDEO सामने आया; आयुक्त बोले- विदेश जाने की नहीं ली अनुमति

उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर का पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस खाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। इसके कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है- ‘Trying crocodile for the first time in Thailand’, यानी थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चखना। राठौर नगर निगम के जोन क्रमांक 1, 2 और 3 में भवन अधिकारी हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने विदेश यात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। चार दिन की छुट्टी ली, विदेश जाने की अनुमति नहीं आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार, राजकुमार राठौर 19 से 23 अक्टूबर तक अवकाश पर हैं। हालांकि, उन्होंने विदेश यात्रा की अनुमति नहीं ली थी। नियमानुसार विदेश जाने से पहले सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। विभागीय नियमों के तहत निंदा, वेतनवृद्धि या पदोन्नति रोकने जैसी कार्रवाई संभव है। महापौर बोले- वीडियो की पुष्टि कराएंगे महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वीडियो और पूरे मामले की सच्चाई की पुष्टि कराई जाएगी। नियमों के तहत कार्रवाई की गुंजाइश होने पर विधिसम्मत कदम उठाए जाएंगे। दैनिक भास्कर ने अधिकारी राजकुमार राठौर से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here