ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने जमीनी हमला करने की गलती की उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश जरूरत पड़ने पर 6 महीने तक जंग जारी रख सकता है। अराघची ने कहा है कि अगर जमीनी हमला हुआ तो ईरान पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “हम उनका इंतजार कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ईरान खुद जमीनी युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो वह उसका जवाब देने में सक्षम है। अराघची ने कहा कि ईरान हालात के मुताबिक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है, इसके लिए ईरान किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और ऑपरेशन लास्ट स्टेज में है। जंग से मिडिल ईस्ट को ₹18 लाख करोड़ का नुकसान यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) ने कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक यह संघर्ष अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
