रतलाम के काट्जू नगर में रहने वाले गौरव पारीख 23 फरवरी को दुबई में सेलिब्रेटी मैनजमेंट की मीटिंग में गए थे। इस बीच अमेरिका व इजरायल की स्ट्राइक ईरान पर हो गई। स्ट्राइक का असर दुबई में भी है। जब से हमले की जानकारी मिली, तब से गौरव के माता-पिता बेटे से हर आधे घंटे में कॉल कर बात कर रहे है। उन्हें अपने बेटे की चिंता सताने लगी है। गौरव के पिता सुनील पारीख वकील है। बेटा वुम नाइट सेलिब्रेटी मैनेजमेंट का कामकाज देखता है। अप्रैल माह में बड़ा इवेंट होने वाला है। इस सिलसिले में वह 23 फरवरी को मुंबई से दुबई गया था। दुबई के बुर्ज खलीफा से 3 किमी दूर डाउन टाउन में गौरव रुका हुआ है। पिता सुनील पारीख ने बताया कि बेटा जिस दिन दुबई पहुंचा, उसी दिन स्ट्राइक की जानकारी मिली। रात भर नींद नहीं आई। बेटे की चिंता सताती रही। परिवार तो दशहत में है क्योकि वहां पर पूरी लाइट बंद करा देना। धमाका होने की बात बेटे ने बताई है। हर आधे से एक घंटे में बेटे से बातचीत कर रहे है। जिस जगह वह है सुरक्षित है। रतलाम और आसपास के जितने लोग है सभी आपस में संपर्क कर सभी एक जगह आने की कोशिश कर रहे ताकि सभी साथ रह सके। पिता घर पर दैनिक भास्कर एप के जरिए स्ट्राइक की हर अपडेट की जानकारी देखते हुए बेटे से बातचीत कर रहे है। गौरव की मां संगीता पारीख ने बताया बेटे से थोड़ी-थोड़ी देर में बात कर रहे है। टेंशन तो है। हमारे रिलेटिव भी है जो सभी एक जगह आकर रहने की कोशिश कर रहे हे। बेटे ने बताया कि वह सुरक्षित है। रिश्तेदार भी फंसे सुनील पारीख ने बताया कि उनके रिश्तेदार चित्रक पतीरा जो कि कोटा राजस्थान के रहने वाले है। वह आबूधामी में रहते है। स्ट्राइक होते से ही रिश्तेदार सड़क मार्ग से दुबई पहुंच गए है लेकिन अब आबूधामी से निकलना संभव नहीं है। सारे मार्ग बंद कर रखे है। गौरव की जुबानी गौरव ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत करते हुए बताया कि मैं दुबई के डाउन टाउन में हूं। बीच-बीच में धमाके की आवाज आती रहती है। सायरन बज रहे है। आम दिनों की अपेक्षा रोड पर कम पब्लिक है। बुर्ज खलीफा की लाइटे बंद करा दी गई है। जो आए दिन रहती है उससे कम है। दुबई में हालात सामान्य है लेकिन डर बना हुआ है। सबसे ज्यादा पैनिक आबूधामी, दोहा में है। साथ में काफी लोग है। एक दूसरे से संपर्क कर रहे है। यहां की जो गाइड लाइन है उसे फॉलो कर रहे है। बाहर नहीं निकलना है। जो जहां है उसे वहीं पर रहने को कहा है। ऑर्डर करने पर खाना आ रहा है। यहां पर भारत के जितने लोग है जो एक दूसरे से एक दूसरे से संपर्क कर रहे है। ताकि एक जगह सुरक्षित रह सके। गौरव ने वीडियो कॉल के जरिए दुबई की सामान्य हालात को भी दिखाया।
