Homeमध्यप्रदेशइस स्कूल में QR कोड बेस्ड पढ़ाई, मोबाइल लाना जरूरी:पेड़-पौधों और महापुरुषों...

इस स्कूल में QR कोड बेस्ड पढ़ाई, मोबाइल लाना जरूरी:पेड़-पौधों और महापुरुषों की तस्वीरों के नीचे तख्तियों पर चिपकाए; अब राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

आमतौर पर स्कूल में बच्चों को मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होती, लेकिन मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ऐसा सरकारी स्कूल है, जहां हफ्ते में एक दिन मोबाइल लाना कंपलसरी है। स्कूल में पेड़–पौधे और महापुरुषों की तस्वीरें के नीचे QR कोड लगाए गए हैं। यानी यहां क्यूआर कोड बेस्ड शिक्षा दी जा रही है। बच्चे इन्हें स्कैन डिटेल जानकारी हासिल करते हैं। ये जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कंजवार मिडिल स्कूल है। यहां पदस्थ टीचर शैलेंद्र प्रताप सिंह बालेंदु ने स्कूल की तस्वीर बदल दी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शैलेंद्र प्रताप को दिल्ली में सम्मानित करेंगी। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। इसके बाद अभिभावक उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम कंजवार मिडिल स्कूल पहुंची। पढ़िए रिपोर्ट… गेट पर ‘ज्ञानार्थ आइए’, ‘सेवार्थ जाइए’ लिखा है स्कूल के गेट पर लगे पत्थर पर बायीं ओर ‘ज्ञानार्थ आइए’, तो दाहिनी तरफ ‘सेवार्थ जाइए’ लिखा है। वैसे, है तो ये बहुत छोटी सी बात, लेकिन वास्तव में यह सटीक और बड़ी भी है। ये स्कूल प्रदेश के बाकी सरकारी स्कूलों से अलग है। यहां बच्चे सप्ताह में एक दिन यानी शनिवार को बैग नहीं सिर्फ कॉपी-पेन और मोबाइल लेकर ही स्कूल आते हैं। महापुरुषों की हर तस्वीर के नीचे क्यूआर कोड गेट से अंदर आते ही हर पेड़-पौधे और दीवार पर लगी महापुरुषों की हर तस्वीर के नीचे क्यूआर कोड नजर आ रहा है। ग्राउंड में एक पौधे के पास दो बच्चे मोबाइल लिए खड़े हैं। सबसे पहले हम उन्हीं के पास पहुंचे। पूछा- मोबाइल से स्कूल में क्या कर रहे हैं? बच्चे कहने लगे- ये तो हम पढ़ने के लिए लाते हैं। फिर पूछा क्या पढ़ने, उसने तुरंत पौधे के नीचे लगा क्यूआर कोड स्कैन किया। उसके बारे में जानकारी बता दी। इतने में टीचर शैलेंद्र भी ग्राउंड में आ गए। वह कहते हैं कि गांव तक में हर घर में दो-दो, तीन-तीन मोबाइल हैं। बच्चे भी मोबाइल यूज करते हैं। उन्हें रोकना मुश्किल है। इसी को ध्यान में रखकर नवाचार किया। अब स्कूल के बच्चे मोबाइल उपयोग तो करते हैं, लेकिन पढ़ाई लिखाई के लिए। शनिवार को दिनभर बच्चे मोबाइल लेकर स्कूल में घूमते रहते हैं। एक-एक फोटो, पेड़–पौधों के नीचे लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते रहते हैं। आधे समय के बाद टेस्ट लिया जाता है। एक-एक बच्चे से ये पूछा जाता है कि उसने आज मोबाइल में क्या देखा और समझा। अगर कोई बच्चा ठीक से जवाब नहीं दे पाता, तो उसे फिर से ठीक से समझने के लिए कहते हैं। शैलेंद्र प्रताप कहते हैं कि यहां जो क्यूआर कोड देख रहे हैं, ये सब खुद ही तैयार किए हैं। स्कूल के ग्राउंड में तख्तियों पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधायक, कलेक्टर, एसपी के नाम भी लिखे हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य महापुरुषों के नाम भी लिखे हैं। बोले– हमेशा कुछ नया करने का सोचते थे शैलेंद्र कहते हैं- हमेशा से कुछ नया करने का सोचता था, जब टीचर बना, तो अपनी सोच को साकार करने का मौका मिला। इसके बाद नई शिक्षा नीति से काम करने का मौका मिला। शैलेंद्र कहते हैं- ऐसा नहीं कि ये सब अकेले ही कर लिया हो। मेरे साथ के शिक्षकों और गांव वालों ने भी सहयोग किया। शैलेंद्र कहते हैं कि साल 2011 में पहली पोस्टिंग अगरियान टोला के प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। उस समय स्कूल में केवल 11 बच्चों का नामांकन था, उनमें से सिर्फ तीन बच्चे ही आते थे। गांव में घर–घर जाकर लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा। नतीजा, 121 बच्चे स्कूल आने लगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी सम्मानित कर चुके हैं। दो साल में बदल दी स्कूल की तस्वीर 13 अगस्त 2024 को शैलेंद्र ने इस स्कूल में बतौर प्रभारी प्राचार्य जॉइन किया। वह कहते हैं- स्कूल की हालत इतनी खराब थी कि इसे यहां से शिफ्ट कर आंगनवाड़ी में चलाया जा रहा था। मैंने गांव वालों से बात की। चंदा जुटाकर 5 लाख रुपए जमा किए। इससे स्कूल की मरम्मत और बाउंड्रीवॉल बनवाई। रंग-रोगन के बाद फर्नीचर और पेयजल का इंतजाम किया। जब ये सब हो रहा था, उस समय स्कूल में 69 बच्चे दर्ज थे। मैंने प्राइवेट स्कूल में जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से बात की। उन्होंने सरकारी स्कूल में बच्चों का फिर से एडमिशन करा दिया। इसके चलते दाखिता 69 से बढ़कर 202 हो गया। छात्राओं की संख्या 36 से बढ़कर 107 पहुंच गई। उपस्थिति भी 44 % से बढ़कर 96 % हो गई। साथ ही 26 ड्रॉपआउट बच्चे भी फिर से पढ़ने आने लगे। अब दूसरे स्कूलों के टीचर भी यहां देखने आते हैं। बगीचे की सब्जी से बच्चों का भोजन मिड-डे मील के लिए स्कूल परिसर में जैविक तरीके से सब्जियां उगाई जाती हैं। इन्हीं से बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। खास बात है कि इस बगीचे में भी सब्जियों के पौधों और बैलों पर क्यूआर कोड लगे हैं। इस बगीचे की देखभाल बच्चे और शिक्षक मिलकर करते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here