Homeमध्यप्रदेशइंदौर से लापता 10वीं की छात्रा एक माह बाद लौटी:लड़के के साथ...

इंदौर से लापता 10वीं की छात्रा एक माह बाद लौटी:लड़के के साथ पहुंची थाने; पिता ने लगाया था- किन्नर के पास बेचने का आरोप

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले एक परिवार की 14 वर्षीय बेटी 18 मार्च को लापता हो गई। पिता ने मामले में इलाके के एक युवक पर संदेह जताया, जो काम के सिलसिले में इंदौर आया था। बाद में पुलिस ने युवक के गांव में दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। युवक के माता-पिता ने उनके राजस्थान में होने की जानकारी दी, जहां उसका मामा रहता है, जो किन्नर है। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी, जिसके बाद दोनों इंदौर लौट आए। हालांकि, शनिवार को इंदौर पहुंची लड़की का मेडिकल दो दिन बाद सोमवार को कराया गया। पुलिस अब मामले में दुष्कर्म की FIR दर्ज करने की बात कर रही है। पिता ने लगाया था बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक, कुशवाह नगर में रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा अपने प्रेमी लखन के साथ गई थी। सोमवार को उसका मेडिकल कराया गया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बेचने के लिए राजस्थान भेजा गया था। उनका कहना है कि युवक के मामा का नाम सामने आने के बाद नाटकीय रूप से उसे इंदौर भेज दिया गया। लखन का मामा राजस्थान के चारभुजानाथ में रहता है। परिजनों के अनुसार, वह किन्नर है। पुलिस जब वहां दबिश देने पहुंची, तो दोनों नहीं मिले और टीम लौट आई। इसके बाद ही दोनों थाने पहुंच गए। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बेचने के इरादे से राजस्थान ले जाया था। साथ ही पुलिस पर जांच नहीं करने और धमकाने के आरोप भी लगाए। पुलिस का कहना है कि लड़की घर में मारपीट से परेशान होकर गई थी। नौकरी के लिए आया था युवक पुलिस के अनुसार, युवक दिसंबर में नौकरी के लिए इंदौर आया था। उसने करीब 15 दिन काम किया, फिर लौट गया, लेकिन लड़की के संपर्क में बना रहा। 18 मार्च को वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद पुलिस पहले उसके घर महिदपुर के सारड़ा थाना क्षेत्र में पहुंची थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here