Homeमध्यप्रदेशइंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग:आसपास का क्षेत्र खाली...

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग:आसपास का क्षेत्र खाली कराया, 4 घंटे से 7 दमकल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहीं

इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री डीयू ड्रॉप एरिगेशन में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं और गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। आसपास का क्षेत्र खाली कराया आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। फैक्ट्री में नहीं थे मजदूर फैक्टी संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी ने बताया आज अमावस्या थी, इसलिए आज लेबर नहीं आई थी। यहां 30 से 35 लोग काम करते हैं, दिन और रात की शिफ्ट चलती हैं। इस फैक्ट्री के पास ही दिलीप की हर्बल प्रोडक्ट की फैक्ट्री है। वह भी यहां मौजूद हैं। यही डर है कि कही उनके यहां तक आग न पहुंच जाए। डीपी में शॉट सर्किट से लगी आग मोहम्मद जावेद ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में लगी डीपी में शॉट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग तेजी से भड़की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here