Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पुलिस चौकी में युवक ने किया सुसाइड:चोरी की बाइक के...

इंदौर में पुलिस चौकी में युवक ने किया सुसाइड:चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया युवक, पूछताछ के दौरान पी लिया फिनाइल

बाणगंगा क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक ने कथित रूप से फिनाइल/टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर की सूचना पर रामजी पिता रमेशचंद्र झा, निवासी बाणगंगा को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान वह अपने पास मिली बाइक के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद उसे पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की गई। 19 अप्रैल को पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसके पास से मिली मोटरसाइकिल चोरी की है। इसी दौरान उसने प्यास लगने की बात कही। पानी पीने के बाद वह वापस बैठ गया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। पूछने पर उसने बताया कि पानी पीते समय डर के कारण उसने वॉशरूम में रखा फिनाइल/टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे एम.वाय. अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here