Homeमध्यप्रदेशइंदौर में दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, VIDEO:उछलकर दूर गिरे; एक...

इंदौर में दो आरक्षकों को कार ने उड़ाया, VIDEO:उछलकर दूर गिरे; एक की हालत गंभीर; कार चलाने वाला भी पुलिसकर्मी, नशे में था

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर दूर जा गिरे। चौंकाने वाली बात यह है कि कार चलाने वाला भी पुलिसकर्मी ही निकला। उसे मौके से पकड़ लिया गया। हादसे में एक आरक्षक की हालत गंभीर है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना शुक्रवार देर रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक बीट बिजलपुर में आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले ड्यूटी पर थे। उनकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। गश्त के दौरान दोनों दुर्गानगर एबी रोड के पास बाइक के साथ खड़े थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। देखिए तस्वीरें हादसे का VIDEO आया सामने
हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रात में दोनों आरक्षक सड़क किनारे खड़े हैं। एक बाइक पर बैठा है, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आती है और दोनों को जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरते हैं। लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को निकाला
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत दोनों घायल पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कार चालक पुलिसकर्मी नशे में था
हादसे में भूरालाल जामले के पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं प्रमोद त्यागी के पैरों में चोट आई है। पुलिस के अनुसार कार डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी विजय चौहान चला रहा था, जो नशे में था। ये खबर भी पढ़ें… ट्रेनी कॉन्स्टेबल को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी बहन के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भाई बाल-बाल बच गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here