Homeमध्यप्रदेशइंदौर में जुए के अड्डे पर हुई थी चाकूबाजी:लसूड़िया में पकड़े गए...

इंदौर में जुए के अड्डे पर हुई थी चाकूबाजी:लसूड़िया में पकड़े गए जुए में भी पार्टनर होने की बात आई थी सामने

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक के चेहरे और गले पर चाकू से हमला किया गया, जबकि उसके भाई के सिर पर कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में पूरा विवाद जुए के अड्डे पर हुआ। मामले में पूछताछ के डर से उसे दबा दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुभ संप्रदा कॉलोनी निवासी राहुल धामेलिया ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाई लखन धामेलिया के साथ सीएनजी पंप के पास चोइथराम मंडी क्षेत्र में दोस्तों शानू और शुभम से मिलने गया था। वहां सज्जू सिधवानी, गिरी महाराज और अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी मिलकर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। शिकायत के मुताबिक, पार्टी के दौरान शराब के नशे में सज्जू सिधवानी ने राहुल के भाई लखन के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने गिरी महाराज और अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर राहुल और लखन के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान सज्जू ने चाकू से लखन के चेहरे और गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य आरोपी ने राहुल के सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसे भी चोट आई। पहले बताया सड़क हादसा, फिर अस्पताल बदल दिया जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को घायल लखन को एमवाय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने चोट का कारण पूछा तो परिजन ने वाहन से गिरने की बात कही और पुलिस को सूचना देने से भी इनकार कर दिया। बाद में जब मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंची, तो घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जुए के अड्डे से जुड़ रहा मामला सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में क्राइम ब्रांच ने महालक्ष्मी नगर स्थित पराग रघुवंशी की बिल्डिंग में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि पराग, शानू उर्फ कौआ और जीतू मिलकर वहां जुए का संचालन करते थे। कार्रवाई के बाद भंवरकुआं क्षेत्र में नई बैठकें शुरू की गईं। आशंका है कि जुए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद ही चाकूबाजी की घटना हुई। हालांकि, फिलहाल मामले को बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के रूप में दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि लखन ताश पहुंचाने का काम करता था और घटना वाले दिन वह अपने भाई के साथ वहां गया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here