Homeमध्यप्रदेशइंदौर में कारोबारी के घर चोरी; बदमाश CCTV में कैद:जयपुर गए थे...

इंदौर में कारोबारी के घर चोरी; बदमाश CCTV में कैद:जयपुर गए थे कारोबारी, 8 लाख रुपए का सामान और 2 लाख रुपए कैश ले उड़े बदमाश

इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया है। बदमाश यहां से करीब 10 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित व्यवसायी ने कनाडिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें चोर घर में चोरी करने घुसते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कनाडिया थाना क्षेत्र की झालरिया स्थित पॉश कॉलोनी काउंटी वॉक में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने संजय भाटिया के घर में घुसकर चोरी की। सोमवार सुबह जब संजय अपने परिवार के साथ घर लौटे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी से करीब 8 लाख रुपए के जेवर और लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद गायब पाए गए। संदिग्ध बदमाश घूमते दिखाई दिए बताया जा रहा है कि संजय भाटिया 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर गए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें करीब आधा दर्जन संदिग्ध बदमाश कॉलोनी में घूमते नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नकाब पहने दिखाई दे रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी चार पहिया वाहन से कॉलोनी में पहुंचे थे और पहले रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। पॉश कॉलोनी में इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। देखिए कारोबारी के घर चोरी की तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here