Homeमध्यप्रदेशइंदौर में एयरपोर्ट परिसर के पास लगी आग:सूखी झाड़ियों के कारण दूर...

इंदौर में एयरपोर्ट परिसर के पास लगी आग:सूखी झाड़ियों के कारण दूर से दिखाई दे रही थीं लपटें, दमकलों ने काबू पाया

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के पास बुधवार शाम सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक धुआं और लपटें नजर आ रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही एयरपोर्ट थाना पुलिस बल भी क्षेत्र में पहुंचा और हालात पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की। दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। कुछ दिन पहले भी लगी थी आग स्थानीय लोगों के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां फैली हुई हैं। गर्मी और सूखे मौसम के चलते यहां आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले भी इसी तरह झाड़ियों में आग भड़कने का मामला सामने आया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। फायर ब्रिगेड के एसआई रूपचंद के मुताबिक दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। काफी कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया है। एयरपोर्ट परिसर के कर्मचारियों ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया है। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि गैर प्रचालन क्षेत्र में एक आगजनी की घटना हुई। जिसमें गैर प्रचालन एरिया में घासो पर आग फैल गई। जिलाधीश इंदौर के सहयोग से तुरंत कार्यवाही करते हुए आवश्यक सहायता प्रदान की गई और इसमें किसी भी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हुई है। केवल सूखी घास जली है। एयरपोर्ट फायर सर्विस तथा नगर निगम अग्निशमन सेवा के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे में इस आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। देखिए आग की तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here