भोपाल के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। हालांकि, आग फैलती, उससे पहले ही आसपास खड़े लोगों ने उसे बुझा दिया। इससे व्यापारी मामूली रूप से झुलस गया। शनिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए 10 नंबर मार्केट पहुंची थी। तभी यह घटनाक्रम हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अतिक्रमण प्रभारी श्रृष्टि भदौरिया व उनकी टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार ने नाराजगी जताते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। अतिक्रमण अधिकारी श्रृष्टि भदौरिया ने बताया कि संबंधित दुकानदार नींबू पानी का ठेला लगा रहा था। जिसे पिछले 10 दिन से हटाने का बोल चुके थे। पार्किंग एरिया में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाता है। कई बार यहां कार्रवाई हो चुकी है। आज भी टीम कार्रवाई करने गई थी, लेकिन टीम पर दवाब बनाने के लिए दुकानदार ने यह सब किया है। अफरा-तफरी मची
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कुछ दुकानों को चिन्हित कर की जा रही है। जिससे पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। व्यापारी के कपड़े जले, अस्पताल ले गए साथी
आग लगाने से व्यापारी के कपड़े भी जल गए। दुकानदार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मामले में अतिक्रमण प्रभारी भदौरिया से चर्चा करना चाही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर भी अतिक्रमण
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर अतिक्रमण की वजह से व्यापारियों में नाराजगी है। शनिवार को अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। दुकानदार आकाश को देखने जेपी अस्पताल पहुंचे कांग्रेसी आग से झुलसे दुकानदार आकाश रैकवार को जेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिससे मिलने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेसी भी पहुंचे। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि आकाश 10 न. मार्केट में अपना ठेला लगाकर अपना परिवार का पेट पालता था। आज नगर निगम ने अतिक्रमण के नाम से ठेला उठा लिया और समान फेंक दिया। आरोप है कि पैसे की मांग की आकाश रैकवार जल गए हैं । उनका इलाज जे पी हॉस्पिटल में चल रहा है।
