Homeदेशअकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर:डच CEO बोले-...

अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू को नीदरलैंड से जॉब-ऑफर:डच CEO बोले- हमारे साथ काम करो; इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी तारीफ की

अकेले नदी साफ करने वाले मध्य प्रदेश के 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ को नीदरलैंड की संस्था ‘द ओशन क्लीनअप’ ने नौकरी का ऑफर दिया है। संस्था के फाउंडर और CEO बॉयन स्लैट ने बिट्टू की मेहनत से प्रभावित होकर लिखा- हमारे साथ काम करो। द ओशन क्लीनअप’ कंपनी समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक कचरा हटाने का काम करती है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी बिट्टू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बदलाव तब शुरू होता है, जब कोई व्यक्ति दूसरों का इंतजार करना छोड़कर खुद पहल करता है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से निकलने वाली अजनार नदी का पानी पीने और सिंचाई के काम आता था, लेकिन बढ़ते प्रदूषण से यह गंदे नाले में बदल गई। बिट्टू ने इसकी सफाई की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद वह वायरल हो गए। शुक्रवार को CM मोहन यादव ने भी उनसे मुलाकात की। 26 जनवरी को लिया था सफाई का संकल्प बिट्टू ने इस साल 26 जनवरी को अजनार नदी को उसका पुराना और स्वच्छ रूप लौटाने का संकल्प लिया। शुरुआत में कुछ दोस्त भी उनके साथ आए, लेकिन मुश्किल और थकाऊ काम के कारण वे धीरे-धीरे पीछे हट गए। इसके बाद बिट्टू ने अकेले ही सफाई जारी रखी। वह रोज सुबह नदी में उतरते और घंटों पानी में रहकर हाथों से कचरा निकालते रहे। करीब तीन महीने की मेहनत के बाद नदी की तस्वीर बदल गई। अब यहां कचरे की जगह साफ पानी नजर आता है। जेसीबी भी लगाई, अपनी जेब से खर्च किए रुपए बिट्टू ने नदी की सफाई में अपना समय और मेहनत लगाने के साथ पैसे भी खर्च किए। नदी के गहरे हिस्सों से भारी कचरा निकालने के लिए उन्होंने अपनी जेब से रुपए खर्च कर जेसीबी मशीन लगवाई। मां-पिता से कहकर निकलते-क्रिकेट खेलने जा रहे हैं बिट्‌टू और कृष्णा कहते हैं कि वो दो ढाई महीने से नदी की सफाई के रील सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड कर रहे हैं। माता-पिता सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते। उन्हें कभी ये पता नहीं लगा कि वे क्या करते हैं? हम तो घर से यही कहकर निकलते हैं कि हम क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। हां, कुछ दिनों से जब से महिंद्रा जी ने हमारे काम की सोशल मीडिया पर तारीफ की, तब से कई लोग हमसे अच्छे से बात करते हैं। कलेक्टर ने भी हमें बुलाकर सम्मान किया। विधायक ने भी हमें बुलाया है। प्रशासन भी अब इन घाटों पर जेसीबी से कचरा हटवाने में जुट गया है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… तैरना नहीं आता, लेकिन पानी में उतरे 18 और 20 साल के तीन दोस्त, आनंद महिंद्रा भी इनके मुरीद भोपाल से 119 किलोमीटर दूर ब्यावरा के 3 दोस्तों की इन दिनों देश-दुनिया में चर्चा है। 20 और 18-18 साल के तीनों दोस्त एक ही मोहल्ले में रहते हैं। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जब लोग राष्ट्रगान कर रहे थे, उसी समय इन्होंने अजनार नदी की सफाई का संकल्प लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here