Homeछत्तीसगढ़अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा...तालाबों के अतिक्रमण पर बहस:सभापति ने 19 तालाबों...

अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा…तालाबों के अतिक्रमण पर बहस:सभापति ने 19 तालाबों के सीमांकन के निर्देश दिए, अग्निकांड का भी मुद्दा उठा

अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा पार्षद अशोक सोनवानी ने अंबिकापुर के तालाबों के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। वहीं MIC सदस्य मनीष सिंह ने तालाबों के सीमांकन की मांग रखी, जिस पर सभापति हरमिंदर सिंह ने शहर के सभी 19 तालाबों के सीमांकन के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी तालाबों को बचाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शहर के 19 तालाबों को सूची में शामिल होने के बावजूद माफिया उन्हें पाट रहे हैं। तालाबों को पाटकर निजी लोगों के नाम पर उनका रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। सभा की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने मुकेश प्लास्टिक-पटाखा होलसेल दुकान में लगी भीषण आग का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए जांच के लिए समिति बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड का संचालन होमगार्ड से हटाकर वापस निगम को दिए जाने का प्रस्ताव लाने की मांग की। इस पर महापौर मंजूषा भगत ने जांच के लिए समिति बनाने की घोषणा की। इसमें भाजपा के चार और कांग्रेस के तीन पार्षद शामिल होंगे।सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की मिलीभगत से अवैध पटाखा या गैस एजेंसी संचालित पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महापौर मंजूषा भगत वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगी। इसके अलावा सभा में कुल 21 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। करीब 6 महीने बाद हो रही इस सामान्य सभा को लेकर विपक्ष पहले ही सवाल उठा चुका है। देखिए पहले ये तस्वीरें- मिनट-टू-मिनट अपेडट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here