आरएसएस के क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की मां जनकदुलारी शर्मा का मंगलवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके शरीर को दोपहर तक अशोकनगर के मढ़ी महिदपुर गांव लाया जाएगा, जहां दोपहर करीब 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। गांव में इसकी तैयारियां की जा रही हैं। हितानंद शर्मा पूर्व में कुछ समय पहले ही भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रह चुके हैं। उनकी मां जनकदुलारी शर्मा पिछले दो महीने से अस्वस्थ थीं। कुछ समय तक उनका इलाज गांव में ही चला था, जिस दौरान हितानंद शर्मा भी काफी समय तक गांव में रुके थे। इस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कई मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष उनकी मां से मिलने मढ़ी गांव पहुंचे थे। गांव में ही रह रहते थे माता-पिता
हितानंद शर्मा के माता-पिता मढ़ी गांव में ही रहते थे। कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांव का दौरा किया था। तब यह बात सामने आई थी कि हितानंद शर्मा जैसे बड़े पद पर होने के बावजूद उनके माता-पिता एक साधारण घर में निवास कर, सामान्य जीवन जी रहे थे। यह खबर भी पढ़ें…
RSS के सह-क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बने हितानंद शर्मा मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की आरएसएस में वापसी हो गई है। अब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब जबलपुर उनका केन्द्र यानी मुख्यालय होगा, जहां से वे एमपी और छत्तीसगढ़ में संघ की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
