रीवा में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने भाजपा दफ्तर के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वाटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। इसके बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका। NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शिक्षण संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में था। वे भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इसके चलते उनके बीच झड़प हो गई। मौके पर करीब 45 मिनट तक अफरातफरी रही। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। देखिए, प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… जिला अध्यक्ष बोले- विरोध को गलत तरीके से कुचला NSUI के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की है। विरोध को गलत तरीके से कुचला जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण युवाओं और छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। ये खबर भी पढ़ें… प्रदर्शन करते-करते बेहोश होकर बच्चे सहित गिरी कर्मचारी मध्य प्रदेश के लगभग 30,000 आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रेगुलराइजेशन समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की न्याय यात्रा में शामिल एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर…
